Pages

Sunday, 3 September 2017

कैसे करें डायबिटीज कंट्रोल ?

डायबिटीज जिसे  मधुमेह  भी  कहा जाता  है एक गंभीर बीमारी है जिसे धीमी मौत (साइलेंट किलर ) भी कहा जाता है।
 संसार भर में मधुमेह रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है विशेष रूप से भारत में। इस  बीमारी में रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है  तथा रक्त की कोशिकाएं इस शर्करा को उपयोग  नहीं कर पाती। यदि यह ग्लूकोज  का बढ़ा हुआ लेवल खून में लगातार बना रहे तो शरीर के अंग प्रत्यंगों को नुकसान  पहुँचाना शुरू कर देता  है।

डायबिटीज के कारण (Causes  of Diabetes )-
खान पान एवं लाइफ स्टाइल की गलत आदतें जैसे मधुर एवं भारी भोजन का अधिक सेवन करना, चाय, दूध  आदि में  चीनी का ज्यादा सेवन, कोल्ड ड्रिंक्स एवं अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स अधिक पीना, शारीरिक  परिश्रम ना करना, मोटापा, तनाव, धूम्रपान, तम्बाकू, आनुवंशिकता आदि डायबिटीज के प्रमुख कारण हैं ।

डायबिटीज के लक्षण (Diabetes Symptoms)-

बार बार  पेशाब लगना, प्यास  ज्यादा  लगना, भूख  ज्यादा  लगना, बिना काम करे भी थकान  होना, शरीर में कहीं  घाव होने पर जल्दी ठीक ना होना तथा  त्वचा का बार बार इन्फेक्शन होना। ये सब डायबिटीज के लक्षण  हैं।
यदि इनमे से कुछ  लक्षण यदि  लगातार दिखाई दें तो  खून में शुगर की जाँच अवश्य करवानी चाहिए यह जाँच  बहुत सामान्य और सस्ती होती है जो छोटी छोटी लैब्स में आसानी से हो जाती हैं इसके लिए शुगर का शक होने पर दिन में किसी भी समय (ब्लड शुगर- रैंडम) जाँच करवाई जा सकती है या बार -बार जरुरत पड़े तो जाँच करने की मशीन  घर  पर लायी जा सकती है जो ज्यादा महँगी नहीं होती।

डायबिटीज रोग के उपद्रव  (Complications of Diabetes) –

यदि मधुमेह  रोग का समय पर पता ना चले या पता चलने पर भी खान पान तथा जीवन शैली में लगातार लापरवाही  की जाये और समुचित चिकित्सा ना की जाये तो  खून में सामान्य से अधिक बढ़ा हुआ शुगर का लेवल शरीर के अनेक  अंगों जैसे गुर्दे (Kidney), ह्रदय (Heart), धमनियां (Arteries) आँखें (Eyes) त्वचा (Skin) तथा  नाड़ी  तंत्र (Nervous System) को नुकसान  पहुँचाना शुरू  कर   देता  है और जब तक रोगी संभलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती  है।

 डायबिटीज की चिकित्सा- 

1. ख़ान पान  में  सुधार  करें-चीनी (sugar) एवं  अन्य मीठे पदार्थो का सेवन कम से कम करें या ना करें, चोकर युक्त  आटा, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं, मीठे फलों को छोड़ कर अन्य फल  खाएं, एक बार में ज्यादा खाने की बजाय भोजन  को छोटे छोटे अंतराल  में लें, घी तेल से बनी एवं तली भुनी चीजें जैसे- समोसे, कचौड़ी, पूड़ी, परांठे आदि का सेवन कम  से कम करें, गेहूँ, जौ एवं चने को मिला कर बनाई हुई यानि मिस्सी रोटी शुगर की बीमारी  में बहुत फायदेमंद होती  है।
  1. शारीरिक रूप से सक्रिय रहे –
नित्य व्यायाम करना, योग प्राणायाम का नियमित  अभ्यास करना, सुबह शाम चहल कदमी (Morning Evening walk) करना मधुमेह रोग में शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत लाभदायक  है तथा मोटापा नियंत्रण  में  रहता है जो  की  डायबिटीज  का  महत्वपूर्ण  कारण  है।

3. तनाव (Tension, Anxiety Stress) से  बचें –

मधुमेह रोग में तनाव की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है तनाव से बचने की पूरी  कोशिश करें। स्ट्रेस  या  तनाव  के  कारणों को आपसी बात चीत से हल करें, योगा, प्राणायाम, ध्यान  तथा सुबह शाम घूमने से स्ट्रेस कंट्रोल करने में सहायता मिलती  है।

 4. घरेलु  उपाय ( Home Remedies for Diabetes in Hindi )–

आयुर्वेद की कुछ जड़ी बूटियां मधुमेह रोग में  बहुत उपयोगी हैं इनका सेवन डायबिटीज में बहुत लम्बे  समय से किया  जा रहा है आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी डायबिटीज में इनकी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है।
  • दाना मेथी –
दाना मेथी मधुमेह  में  बहुत उपयोगी है इसके लिए एक या दो चम्मच दाना मेथी को एक गिलास पानी में रात में  भिगो देते है सुबह मेथी को चबा चबा कर खा लेते हैं तथा मेथी के पानी को पी लेते हैं या मेथी का चूर्ण या सब्जी  बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
  • करेला –
करेला भी डायबिटीज के लिए अति महत्पूर्ण है इसके लिए करेले का जूस अकेले या आंवले के जूस में मिला कर 100-125 Ml  की मात्रा में सुबह शाम भूखे पेट लें साथ ही करेले की सब्जी  बनाकर या चूर्ण के रूप  में  भी सेवन  कर सकते  हैं।
  • जामुन –
जामुन का फल खाने  में जितना स्वादिस्ट और रुचिकारक होता है उतना  ही शुगर की तकलीफ में लाभदायक  होता  है इसके लिए जामुन के सीजन में जामुन के फल खाए जा सकते हैं तथा सीजन ना होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण सुबह शाम भूखे  पेट पानी से ले सकते हैं।
  • विजयसार –
विजयसार को ना केवल आयुर्वेद बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी डायबिटीज में बहुत उपयोगी  मानता है इसके लिए विजयसार की लकड़ी से बने गिलास में रात में पानी भर कर रख दिया जाता है सुबह भूखे पेट इस पानी को पी लिया जाता है विजयसार की लकड़ी में पाये जाने वाले तत्व रक्त में इन्सुलिन  के स्राव को बढ़ाने में सहायता करते हैं।

5. औषधियां-
यदि  खून  में  शुगर  की  मात्रा  ज्यादा  बढ़ी  हुई  नहीं  हो  तो उपरोक्त  उपायों से  आराम  अवश्य  मिलता  है किन्तु यदि खून में शुगर लेवल ज्यादा हो तो चिकित्सक की राय अवश्य लेनी चाहिए, इसके  लिए एलोपैथी में  इन्सुलिन के इंजेक्शन तथा मुख से सेवन करने वाली गोलियों आदि  का प्रयोग किया जाता है तथा आयुर्वेद में  बसंत  कुसुमाकर  रस, शिलाजत्वादि वटी, चन्द्र प्रभा वटी, शुद्ध शिलाजीत तथा अन्य अनेक दवाओं  का प्रयोग किया जाता  है ये दवाइयाँ डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन इन्हे चिकित्सक की राय से ही सेवन करना चाहिए ।



Monday, 28 August 2017

लिंग का ‘साइज’ बढ़ाने के टिप्स

पुरुषों में हीन भावना की जो सबसे आम समस्या है वह उनका अपने पेनिस (लिंग) के साइज को लेकर चिंतित रहना। अगर आप भी हैं इस परेशानी से पीड़ित हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है अपनाइए ये टिप्स और नैचरली बढ़ाइए अपने लिंग का साइज…

एक रिसर्च के मुताबिक़, ज्यादा फैट और कैलरी वाले खाने से न सिर्फ दिल की बीमारियों का खरता बढ़ जता है बल्कि पेनिस के छोटे होने का भी खतरा रहता है। ऐक्ससार्इज और शारीरिक मेहनत न करने पर आपके धमनियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का भी खतरा रहता है, जिससे आपके लिंग में बल्ड सर्कुलेशन कम हो सकता है। इसलिए मोटे और स्वस्थ पेनिस (लिंग) के लिए जंक फूड खाना छोड़ दें।

इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं| उन फलों और सब्जियों को ज्यादा इस्तेमाल में लाएं जिनमें ऐंटि-ऑक्सिडेंट ज्यादा हो। यह कंपाउंड धमनियों में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और धमनियों को मजबूत बनाता है। इसलिए ऐंटि-ऑक्सिडेंट से भरपूर फल और सब्जियों के सेवन से आप अपने पेनिस के साइज को बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा इसके लिए आपको स्मोकिंग छोड़नी पड़ेगी| सिगरेट के छोटे-छोटे कण धमनियों को ब्लॉक कर देते हैं जिससे शरीर के सभी हिस्सों तक पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता और शरीर के ठीक से विकास नहीं हो पाता। यही बात शरीर के दूसरे हिस्से के साथ पेनिस पर भी लागू होती है। इसलिए स्मोकिंग करना बंद कर दें।

सिर्फ मजबूत मसल्स और वेट कम करने के लिए ही जिम जाने की वजह नहीं होती। अगर आप अपने पेनिस (लिंग) का साइज बढ़ाना चाहते हैं तो जिम जाइए, जिससे धमनियां का रास्ता साफ हो और बल्ड सर्कुलेशन भी ठीक ढंग से हो। ज्यादा भारीभरकम पेट से पेनिस (लिंग) छोटा लगने लगता है। भले ही पेनिस (लिंग) बड़ा भी है लेकिन आपके भारीभरकम पेट के सामने वह छोटा ही नजर आएगा। इसलिए पेट के फैट को कम करिए।

Saturday, 19 August 2017

इन 5 स्‍टेप से केवल 7 दिनों में घटायें पेट की चर्बी

पेट की चर्बी आपके लुक तो बिगाड़ती ही है साथ ही यह कई बीमारियों को भी न्योता देती है। आज के दौर में ज्यादातर लोगों की समस्या है पेट पर जमा फैट। इसका मुख्य कारण है कि लोग आराम तलब हो गए हैं जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि कम हो रही है।

खुद को एक्टिव रखने के लिए जरूरी है कि आप व्यायम के साथ अपने आहार पर खास ध्यान दें। अगर आप अपने बढ़ते पेट से परेशान हो गए हैं तो आपकी इस समस्या को समझते हुए हम आपके लिए पांच ऐसे स्टेप्स लाए हैं जो महज सात दिनों में आपके पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करेंगे।

पहला कदम

पेट कम करने के लिए क्रंचिंग को सबसे अच्छा। माना जाता है। क्रंच के बाद, कार्डियो, मसल्स बिल्डिंग और बाद में एब्सं एक्सटरसाइज। हफ्ते में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज, 15 मिनट मसल बिल्डिंग और 5 मिनट केवल एब्स एक्सरसाइज करनी चाहिये। क्रंच में बस आपको अपनी टांगें एकदम सीधी रखनी होती हैं। इससे पेट की मसल्स पर बहुत तेजी से असर होता है। रिवर्स क्रंच को कोर मसल्स मजबूत करने के लिए पांचवीं सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना गया है।
http://islimxl.com/

दूसरा कदम

पेट कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करें क्योंकि यह फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर, पत्ता  गोभी, ब्रोकली, सेब और तरबूज आदि शरीर से पानी और वसा सोखने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा ज्यादा वसा युक्त आहार से दूर रहें।

तीसरा कदम

दिन भर की थकान के बाद रात को 6-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे कम समय की नींद आपके हार्मोन को फैट एकत्र करने के लिए प्रेरित कर सकती है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से आप सुबह हल्का व फ्रेश महसूस करेंगे जिससे आपका फैट घटाने का सपना जल्द पूरा हो सकेगा।

चौथा कदम

तनाव मोटापे की एक बड़ी वजह है। आधुनिक समय में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे तनाव न हो क्योंकि तनाव आज के लाइफस्टाइल की देन है। अक्सर तनाव व चिंताग्रस्त होने की वजह से लोगों को ज्यादा भूख लगती है। शरीर की चयापचय प्रक्रिया धीमी हो जाती है नतीजतन शरीर में एकत्र कैलोरी का नष्ट होना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से मोटापा बढ़ता है।

पांचवा कदम

नियमित योग के जरिए भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जैसे धनुर आसन इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इसके अलावा पश्चिमोत्थालन आसन इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन से आपको काफी लाभ होगा।
http://islimxl.com/

Thursday, 17 August 2017

किडनी स्टोन के असहनीय दर्द का ये है पक्का इलाज!

किडनी स्टोन यानी की गुर्दे की पथरी का दर्द असहनीय होता है। यह समस्या इतनी आम हो गई है कि इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह रोग पीड़ा देने के साथ-साथ और भी बहुत सारी परेशानियों को न्यौता देता है।

किडनी स्टोन हमारे ही गलत खान-पान का नतीजा है। पथरी होने का मुख्य कारण आपके शरीर मे अधिक मात्रा मे कैल्शियम का होना है जब नमक एवं अन्य खनिज (जो आपके मूत्र में मौजूद होते हैं) वे एक दूसरे के संपर्क में आते है तो पथरी का निर्माण होने लगता है, जिसे किडनी स्टोन कहा जाता है।

पथरी का आकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ तो रेत के दानें की तरह बहुत छोटी तो कुछ मटर के दाने से भी बड़ी हो सकती है। वैसे तो छोटी पथरी को दवाइयों और देसी नुस्खों की मदद से मूत्र राही बाहर निकाला जाता है लेकिन आकार में बड़ी पथरी मूत्र द्वारा बाहर नहीं निकल पाती, जिससे कई बार मूत्र भी रुक जाता है जो काफी कष्टदायी होता है।

किडनी स्टोन के सामान्य लक्षण 

पीड़ा के अलावा अगर मूत्र में जलन हो तो यह भी किडनी स्टोन का लक्षण हो सकता है लेकिन पेशाब में जलन के और भी बहुत सारे कारण हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर  से चेकअप जरूर करवाएं।
भूख कम लगना, मूत्र में बदबू या खून के अंश होना या चक्कर आना भी इसके लक्षणों में ही आता है।
मासिक धर्म के दौरान अगर महिला के पेट के निचले भाग में अक्सर दर्द रहता है तो यह भी गुर्दे की पथरी का ही संकेत हो सकता है।

सबसे पहले करें परहेज 

पथरी की तकलीफ होने पर कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए। जिस व्यक्ति को पथरी की शिकायत है वह चुना न खाएं। बहुत सारे लोग पान में इसे डालकर खाते हैं।

बीजों वाले फल और सब्जियों जिसमें ऑक्जेलेट क्रिस्टल की मात्रा अधिक होती है उन्हें न खाएं बल्कि केला नारियल पानी, करेला, चना और गाजर का सेवन करें। यह पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकते हैं।

पत्थर चट्ट से पथरी का इलाज

पत्थर चट्ट एक तरह का पौधा है जिसे हिंदी में पत्थरचट्टा, पाषाणभेद, पणफुट्टी, भष्मपथरी भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम "Bryophyllum pinnatum"है! यह स्वाद से खट्टा और नमकीन होता है।

सेवन की विधि: पत्थरचट्टा के 2-3 पत्तों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और सुबह खाली पेट हल्के गर्म पानी के चबाकर खाएं। याद रखें कि इसका सेवन करने के 1 घंटे तक आपको कुछ खाना या पीना नहीं है और इसका सेवन खाली पेट ही करना है। एक सप्ताह के अंदर आपकी पथरी विघटित होकर आपके शरीर से बाहर निकल जाएगी।

अन्य घरेलू उपाय

पथरी का दर्द इतना भयंकर होता है कि व्यक्ति जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाना चाहता है हालांकि ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टरी चेकअप कराना बहुत जरूरी है लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएंगे तो गुर्दे की पथरी से निजात पाने में यह मददगार साबित होंगे। अगर आप सही ढंग से इन घरेलू उपचारों का पालन करेंगे तो आपको इसका हैरान कर देने वाले परिणाम मिलेंगे।

प्याज

प्याज में किडनी स्टोन के इलाज के औषधीय गुण पाए जाते हैं। पके प्याज का जूस कुछ इस तरह से पीएं। 2 माध्यम आकार के प्याज छील लें। एक ग्लास पानी डालें और दोनों प्याज को मध्यम आंच पर उसमें पका लें।  जब वे अच्छी तरह से पक जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें फिर उसे ब्लेंडर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें और बाद में प्याज का गुद्दा और रस छानकर अलग कर लें। 3 दिनों तक लगातार इस रस का सेवन करें। यह  घरेलू उपाय राम बाण का काम करता है और दूसरे दिन से ही पथरी बाहर निकलनी शुरू हो जाती है।

अंगूर का सेवन 

किडनी स्टोन को दूर करने के लिए अंगूर काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इनमें पोटेशियम, नमक और पानी भरपूर मात्रा तथा अलबूमीन और सोडियम क्लोराइड बहुत हीं कम मात्रा में होते हैं, जिनकी वजह से इन्हें गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए बहुत हीं उत्तम माना जाता है।

आंवला

 मूली के साथ आंवले का चूर्ण खाने से गुर्दे की पथरी निकल जाती है। इसमें अलबूमीन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है, जिनकी वजह से इन्हें गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में विटामिन बी पाया जाता है जो पथरी से निजात दिलाने में मदद करता है। यदि विटामिन बी-6 को विटामिन बी ग्रुप के अन्य विटामिंस के साथ सेवन किया जाए तो किडनी स्टोन के इलाज में मदद मिलती है। शोधकर्त्ताओं के अनुसार,  100 से 150 मिग्रा (विटामिन बी युक्त) की नियमित खुराक लेने से गुर्दे की पथरी से निजात मिलती है।

काली मिर्च

काली मिर्च भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है, काली मिर्च का सेवन बेल पत्‍तर के साथ करने से दो सप्‍ताह में गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

जीरा 

जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लीजिए, इस चूर्ण को एक-एक चम्मच ठंडे पानी के साथ रोज दिन में 3 बार लीजिए। इससे बहुत जल्दी पथरी से राहत मिलती है।
http://hashmi.com/

Saturday, 12 August 2017

जानें क्‍या 20 साल के बाद भी बढ़ सकती है लंबाई

एक बार हड्डियां के बढ़ना रूकने के बाद, लंबाई को बढ़ाने की सीमा तय हो जाती है। फिर लंबाई को बढ़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि स्‍ट्रेचिंग की मदद से अपने पॉश्‍चर में सुधार कर अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। आपको विश्‍वास नहीं हो रहा न तो आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम से जानें यह कैसे संभव है।

लड़कियां की लंबाई 11.5 वर्ष और लड़कों की लंबाई 13.5 वर्ष तक ही बढ़ती है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया वेबसाइट के डॉक्‍टर लॉरेंस एस नैनस्‍टीन के अनुसार, लड़कों को लड़कियों की तुलना में हड्डियों की ग्रोथ बंद होने से पहले लंबाई बढ़ाने का दो साल का लंबा समय मिलता है। लेकिन वयस्‍कों में लंबाई बढा़ने के लिए स्‍ट्रेच एक अच्‍छा आइडिया है, क्‍योंकि यह रीढ़ की हड्डी में संकोचन को कम करता है। अमेरिकी कॉसिल ऑफ एक्‍सरसाइज के अनुसार, स्‍ट्रेचिंग से आपको पॉश्‍चर में सुधार करने और लंबाई की सीमा बढ़ाने में मदद मिलती हैं। 

स्टेप 1

ताड़ासन को पर्वत योग मुद्रा भी कहते हैं। इस स्‍ट्रेच योग को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर दरी बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें फिर पूरे शरीर को स्थिर रखें और दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन सामान रखें। उसके बाद दोनों हथेलियों की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों सीधी रखें और  सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए, जिससे आपके कंधों और चेस्‍ट में भी स्‍ट्रेच आएगा। इसके साथ ही पैरों की एड़ी को भी ऊपर उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए। इस स्थिति में कुछ देर रहें। इस योगाभ्यास करते समय में पूरे शरीर में उपयुक्त रूप से स्‍ट्रेच महसूस होता है। 'योग जर्नल' वेबसाइट के अनुसार यह मुद्रा आपको रीढ़ की हड्डी को सीधा करने में मदद करती है। सीधा खड़ा होना, गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव का विरोध कर आपकी लंबाई को 30 की उम्र के बाद भी बढ़ता है।

स्‍टेप 2

भुजंगासान को कोबारा पोज भी कहते हैं। इस आसान में चेहरे पर स्‍ट्रेच महसूस करते हुए अपनी उंगालियों को कंधों की तरफ और कोहनी को अपनी साइट में रखते हैं। साथ ही अपने शरीर के निचले हिस्‍से पर दबाव बनाये रखते हैं। अपनी बाहों को सीधा रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्‍से को ऊपर की तरफ और निचले हिस्‍से को जमीन पर रखते हैं। ऊपरी हिस्‍से को तब तक ही उठाते हैं, जितना की आप आराम से उठा सकें। अपनी रीढ़ में स्‍ट्रेच महसूस करें। सांस छोड़ते और 15 की गिनती करते हुए धीरे-धीरे अपने ऊपरी हिस्‍से को नीचे लायें। इससे आपके चेस्‍ट और पेट की मसल्‍स में स्‍ट्रेच  होगा। इसको नियमित करने से लंबाई बढाई जा सकती है। इस मु्द्रा को नियमित रूप से करने लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है क्‍योंकि इससे आप बैठते, उठते और खड़े होते समय रीढ़ की हड्डी लंबा बनाये रखने में मदद मिलती है।

स्‍टेप  3

शॉवर लेने के बाद भी नियमित रूप से स्‍ट्रेच करें क्‍योंकि इस समय आपकी मसल्‍स गर्म होती है। पांच मिनट एक ही जगह चलने के बाद धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों को हिलायें और पैरों को ढीला छोड़कर तनाव को रिलीज करें। फिर एक समय में एक हाथ को ऊपर की तरफ स्‍ट्रेच करें। अब अपने पैर की उंगलियों से लेकर हिप्‍स और कंधे तक बॉडी की एक साइड को स्‍ट्रेच करें। फिर दूसरी तरफ से ऐसा ही करें और तीन से पांच बार दोहरायें।

स्‍टेप 4

क्‍लॉस या होम एक्‍सरसाइज वीडियो के माध्‍यम से योग या पिलेट्स करें, जिससे आपके पूरे शरीर का स्‍ट्रेच हो सकें। योग या पिलेट्स को नियमित करने अच्‍छी मुद्रा को एक आदत बनाने में मदद मिलती है और मसल्‍स को मजबूती मिलती है जिससे आपकी रीढ़ और अंगों को उचित एलाइनमेंट मिलती है। नियमित रूप से स्‍ट्रेचिंग रीढ़ की हड्डी पर संकोचन को कम करने में मदद करता है जिससे आप 30 साल की उम्र के बाद भी लंबाई बढ़ा सकते है। हालांकि इस बात के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

टिप्स

योग के सही मुद्रा एक योग्‍य योग प्रशिक्षक की मदद से सीखें। 
कई स्वास्थ्य केन्द्र, योग केंद्र और सामुदायिक कॉलेज योग शिक्षा प्रदान करते हैं।

http://hashmi.com/

Thursday, 10 August 2017

वजन बढ़ाने के लिए आप भी अपना सकते हैं ये बेहद आसान उपाय

एक तरफ जहां दुनिया के 70 प्रतिशत लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं, तो वहीं 20 प्रतिशत अपने दुबलेपन से परेशान हैं. सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही हेल्दी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं. कमजोरी से फर्क सबसे पहले शरीर के बाहरी हिस्से पर दिखता है.
कई लोगों को शादी से पहले इस समस्या से परेशान देखा जाता है तो ऐसे में क्या खाएं, कौन-सी एक्सरसाइज अपनाएं जिससे दुबलेपन से छुटकारा मिल सके.

आइए जानें इस समस्या को दूर करने के टिप्स...

- दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के एक्सरसाइज और योग से करें, क्योंकि इससे भूख बढ़ती है.
- ब्रेकफास्ट में दूध, मक्खन और घी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही ये वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं.
- प्रोटीन एनर्जी का अच्छा स्रोत होता है. इसके लिए दाल, फिश, चिकन, मटन और अंडा खाना ठीक रहेगा.
- किशमिश रात में भिगो दें और सुबह खाएं. दो-तीन महीने में फर्क नजर आने लगेगा. साथ ही किशमिश फैट को हेल्दी कैलोरी में बदलने का काम करता है.
- दुबलेपन को दूर करने के लिए अखरोट खाना भी अच्छा ऑप्शन रहेगा, क्योंकि इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट होता है. यह काफी फायदेमंद होता है.
- केले को संपूर्ण आहार माना गया है. रोजाना तीन-चार केले खाने से जल्द ही फर्क दिखाई देने लगता है.
- आलू की मात्रा को भी खाने में बढ़ाएं. आलू कार्बोहाइड्रेट का खजाना है. इसे खाकर जल्द ही वजन बढ़ाया जा सकता है.
- कुछ दिनों के लिए खाने को सरसों और रिफाइंड तेल में न पकाकर नारियल तेल में पकाएं. नारियल तेल भी दुबलेपन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है.
- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर में फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं और साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी भी.
- भरपूर नींद लें. 7-8 घंटे की नींद लेने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.
- खजूर को या छुहारे को दूध में उबालें. रात को सोने से पहले अच्छे से चबाकर खाएं और दूध पी लें. दो-तीन महीने तक लगातार खाने से फायदा होगा.
- कब्ज, अपच और गैस की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि कई बार कमजोरी के पीछे ये कारण भी होते हैं.
- ब्लड की कमी होने से भी दुबलेपन की समस्या हो सकती है.
- हॉर्मोन्स की गड़बड़ी से भी शरीर कमजोर होने लगता है.
- स्ट्रेस, किसी प्रकार की चिंता और नींद की कमी एकदम से घटते वजन के पीछे की वजह होती है.

http://hashmi.com/

Monday, 7 August 2017

जोड़ के दर्द को दूर करे ये आहार

हम जो भी खाते हैं, उसी की तरह बन जाते हैं। यानी की खाना अच्‍छा हो या बुरा, हमारे शरीर पर उसका बहुत प्रभाव पड़ता है। आजकल जोडो़ का दर्द होना आम बात बन चुकी है जो कि लोंगो को उनकी 30 की उम्र से शुरु हो जाता है। यह एक प्रकोप की तरह है जो आजकल के छोटे उम्र के युवाओं को भी होने लग गया है। जोड़ का दर्द पैरों के घुटनों, गुहनियों, गदर्न, बाजुओं और कूल्‍हों में हो सकता है। व्‍यायाम के अलावा आपका खान-पान पौष्टिक और हेल्‍दी होना चाहिये, जो जोड़ के दर्द को कम कर के तुरंत आराम दिलाए। यहां पर 6 बेस्‍ट फूड दिये हुए हैं जो कि जोड़ के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

आहार जो कम करें जोडो़ के दर्द को-

साल्‍मन मछली 
यह मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्‍दा स्‍त्रोत होती है। यह जोडो़ के दर्द से पैदा हुई सूजन को कम करने में मदद करती है।

बैरी 
स्‍ट्रॉबेरी या ब्‍लूबेरी जोडो़ के दर्द को कम करती हैं और आराम दिलाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट खासकर के बायोफ्लेवोनाइड दर्द को बहुत हद तक कम करता है।

सब्‍जियां 
ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर बैलेंस ना हो तो जोडो़ का दर्द पैदा हो सकता है इसलिये इसे बैलेंस करने के लिये हरी सब्‍जियां जैसे, पालक, ब्रॉक्‍ली, प्‍याज, अदरक आदि का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार जैसे, पास्‍ता, ब्रेड, फ्राई फूड और जंक फूड से दूर रहें।


मेवे 
बादाम, काजू, अखरोठ और कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा एंटी ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो कि सूजन को कम कर के दर्द दूर करता है।

ऑलिव 
ऑयल इस तेल में कम वसा और बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो‍ कि हड्डियों तथा दिल के लिये बहुत ही अच्‍छा होता है यह सूजन को कम करता है और मोटापा भी घटाता है।

संतरे का जूस
 रिसर्च के अनुसार ठीक प्रकार से विटामिन सी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर नहीं होती। नहीं तो हड्डियों की कमजोरी की वजह से ही जोडो़ में दर्द होता है। इसलिये रोजाना संतरे का जूस पिएं जिससे हड्डी तथा स्‍किन दोनों ही अच्‍छे रहें।

साल्‍मन मछली- यह मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्‍दा स्‍त्रोत होती है। यह जोडो़ के दर्द से पैदा हुई सूजन को कम करने में मदद करती है। 
बैरी- स्‍ट्रॉबेरी या ब्‍लूबेरी जोडो़ के दर्द को कम करती हैं और आराम दिलाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट खासकर के बायोफ्लेवोनाइड दर्द को बहुत हद तक कम करता है। 
सब्‍जियां- ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर बैलेंस ना हो तो जोडो़ का दर्द पैदा हो सकता है इसलिये इसे बैलेंस करने के लिये हरी सब्‍जियां जैसे, पालक, ब्रॉक्‍ली, प्‍याज, अदरक आदि का सेवन करें। कार्बोहाइड्रेट्स वाले आहार जैसे, पास्‍ता, ब्रेड, फ्राई फूड और जंक फूड से दूर रहें।
 मेवे- बादाम, काजू, अखरोठ और कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा एंटी ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जो कि सूजन को कम कर के दर्द दूर करता है। 
ऑलिव ऑयल- इस तेल में कम वसा और बहुत सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो‍ कि हड्डियों तथा दिल के लिये बहुत ही अच्‍छा होता है यह सूजन को कम करता है और मोटापा भी घटाता है। 
संतरे का जूस- रिसर्च के अनुसार ठीक प्रकार से विटामिन सी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर नहीं होती। नहीं तो हड्डियों की कमजोरी की वजह से ही जोडो़ में दर्द होता है। इसलिये रोजाना संतरे का जूस पिएं जिससे हड्डी तथा स्‍किन दोनों ही अच्‍छे रहें। आहार के साथ ही आपको रोजाना व्‍यायाम भी करना चाहिये। यदि आपके पास ज्‍यादा समय नहीं रहता है तो जौगिंग या लंबी वॉक पर ही निकल जाया करिये। व्‍यायाम करने से मोटापा दूर होगा जो कि जोडो़ में दर्द होने का एक विषेश कारण है।

http://www.hashmi.com/